फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बोलेरो की टक्कर से एक बालक की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम गदगांव निवासी महेंद्र (10) पुत्र धर्मपाल पैदल अपने खेत से घर लौट रहा था। उसी समय तेज रफ्तार बोलेरो ने बालक को टक्कर मार दी, जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ये हादसा देखकर तुरंत पुलिस और उसके परिवार वालों को सूचना दी। जिससे बालक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिजन बालक को तुरंत बिसौली स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने बोलेरो की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें