फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में पड़ोसी की दीवार गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरामालदेव में शुक्रवार रात घर के आंगन में पड़ोसी की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। उस वक्त ग्राम बरामालदेव निवासी ब्रजपाल का परिवार घर के आंगन में चारपाई डालकर लेटा था। कुछ लोग गहरी नींद में सो चुके थे। बताते हैं कि तभी पड़ोसी नौवतराम की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर गांव के दर्जनों लोग आ गए और उन्होंने तुरंत मलवा हटाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में परिवार के सभी लोगों को मलबे से निकाला। इस हादसे में ब्रजपाल की मां सुखदेवी (75), पत्नी श्यामा देवी (50), बेटा प्रदीप (22), संदीप (19) और एक धेवता घायल हो गया। परिवार के बाकी लोग कुछ दूरी पर सो रहे थे। इससे वह बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां सुखदेवी की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। घायलों को अस्पताल में उपचार शुरू हो गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें