फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक मिस्त्री की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। शुक्रवार शाम बरेली-बदायूं हाईवे पर ट्रक से कुचलकर एक बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामा-भांजे बाइक का सामान लेने विजय नगला जा रहे थे। तभी रास्ते में ढकिया गौटिया के नजदीक ये हादसा हो गया। पुलिस ने बाइक मिस्त्री के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके भांजे को बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाइक मिस्त्री नाजिम (25) पुत्र भूरे शाहजहांपुर जिले में मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम डवौरा निवासी था। वह दो दिन पहले बिनावर थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर फरीदपुर गांव आया था। बताते हैं कि शुक्रवार को उसने फरीदपुर में ही दो लोगों की बाइक रिपेयरिंग करने के लिए खोली थी। उसमें कुछ सामान की जरूरत थी। इससे नाजिम और उसका भांजा इशाक (20) पुत्र शमशाद अपनी बाइक से कुछ सामान लेने विजय नगला जा रहे थे। बताते हैं कि उस वक्त दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी बाइक बरेली-बदायूं हाईवे पर ढकिया गौटिया के नजदीक पहुंची। वहीं पर हाईवे पर किनारे कुछ भैंसें भी चर रहीं थीं। नाजिम ने जैसे ही भैंसों से बचने का प्रयास किया कि तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे इशाक उछलकर काफी दूर जा गिरा लेकिन नाजिम ट्रक के पहियों में फंस गया। चालक ट्रक नहीं रोका वह ट्रक दौड़ाता रहा। करीब डेढ़ सौ मीटर तक नाजिम का शव घिसटता रहा। इससे नाजिम का सिर्फ सिर ही बचा। बाकी शरीर पिस गया। हादसे को देखकर कुछ लोगों ने अपने वाहन दौड़ाकर ट्रक रोक लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत घायल इशाक को बरेली भेज दिया। बाद में चालक और उसके ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें