फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक इलाके में खाई में पलटी पिकअप, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र में भदरौल गांव के पास रविवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाकी लोग बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पिकअप में थाना क्षेत्र के ग्राम मोहन नगला निवासी 20-25 लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि यह लोग हाथरस जिले में एक कोल्ड स्टोर में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन की वजह से उनके पास खाने पीने की चीजें खत्म हो गईं। जिससे उन्होंने अपने परिचित की पिकअप गाड़ी बुलाई और सभी लोग अपने घर लौट चले। रास्ते में भदरौल गांव के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में मोहन नगला निवासी हेतराम पुत्र घासीराम, शेर सिंह पुत्र शिदयाल, गंगा सरन पुत्र श्याम सिंह, पप्पू पुत्र मोहर सिंह, काशी नगला निवासी श्याम सिंह पुत्र डूंगर पाल समेत करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी लोगों के मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को एंबुलेंस से उझानी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें