दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललुआ नगला निवासी लखन (30) पुत्र वीरेंद्र अपने दोस्त नितिन (26) पुत्र सुरेशपाल, धर्मी (33) पुत्र प्रेमपाल, ग्राम परसिया निवासी विनय उर्फ टनिया (35) के साथ अपनी बोलेरो में बगरैन से लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम पैगा के नजदीक उनकी बोलेरो लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। मगर रास्ते में लखन की मौत हो गई। नितिन को बरेली रेफर कर दिया गया है। बाकी दोनों युवकों का जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
दहगवां। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता निवासी कुछ लोग शुक्रवार शाम लगुन समरोह में भाग लेने गुन्नौर के ग्राम जाफरपुर जा रहे थे। सभी लोग बोलेरो में सवार थे, जिसे दिनेश (20) चला रहा था। बदायूं-मेरठ हाईवे पर दहगवां के नजदीक अजीजपुर मोड़ पर बोलेरो एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में सैफुल्लागंज निवासी रामभरोसे (52) की मौत हो गई। जबकि बोलेरो में बैठे तेजपाल (10) पुत्र छोटेलाल, पिंकू (14) पुत्र वीरपाल, वीरपाल (40) पुत्र रघुनाथ, अमरपाल (2) पुत्र रतिराम, शंकर (60), दाताराम (60), नेकसू (50), विकास (19) पुत्र किशनपाल, विद्याराम (55), ओमपाल (50) आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है।