फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलग-अलग सड़क हादसों में बुधवार रात दो लोगों की मौत हो गई। जरीफनगर में एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, वहीं फैजगंज बेहटा में रोड पार कर रहे युवक को किसी वाहन कुचल दिया। जरीफनगर में हुए हादसे में मरने वाला युवक संभल कं गुन्नौर थाने के बिचौला गांव का निवासी था।
विज्ञापन

जरीफनगर/ दहगवां। संभल जिले के थाना गुन्नौर के गांव बिचौला निवासी सुक्रांत (50) पुत्र दयाराम बुधवार को बाइक पर किसी काम से जरीफनगर गया था। वहां से देर रात अपने घर लौट रहा था। रास्ते में जरीफनगर थाना क्षेत्र में बागवाली पुलिया के पास रात करीब साढ़े 10 बजे उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सुक्रांत गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी ने उसे सीएचसी पहुंचा दिया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक चलाते वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए था।
फैजगंज बेहटा। फैजगंज बेहटा के गांव सीकरी निवासी बिहारीलाल (40) बुधवार रात करीब 12 बजे घर लौटते समय भोजपुर गांव के पास बस से उतरा । वहीं सड़क पार करते समय उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मोबाइल टॉवर का सामान ले जा रहा कंटेनर पलटा, चालक घायल
दहगवां। बदायूं-मेरठ हाईवे पर फोरलेन का काम चल रहा है। रोड के दोनों ओर मिट्टी कच्ची है। ऐसे में यहां अक्सर हादसे होते हैं। पिछले सप्ताह भी पहिया मिट्टी में धंसने से दो ट्रक पलट गए थे। थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव बागड़पंर का रहने वाला चालक धमेंद्र पुत्र चंद्रपाल बुधवार रात कैंटर में मोबाइल टॉवर का सामान भरकर कोलकाता के लिए निकला था। जरीफनगर-दहगवां के बीच रात करीब 10 बजे गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के चक्कर में कैंटर का पहिया सड़क किनारे कच्चे में चला गया। इससे कैंटर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें