फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन रैली में जा रही बस डीसीएम से टकराई, 15 समर्थक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन रैली में जा रही एक प्राइवेट बस मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर डीसीएम से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में बड़ा नुकसान नहीं हुआ। करीब 15 लोगों के चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर शहर में नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भाजपा की ओर से रैली निकाली गई। इस रैली में जिले भर से कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दर्जनों लोग एक प्राइवेट बस में सवार होकर रैली में शामिल होने जा रहे थे। बताते हैं कि ये बस मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम रोटा के नजदीक पहुंची थी कि तभी सामने से आई डीसीएम से टकरा गई। इस हादसे में बस की एक साइड का हिस्सा छिल गया। हादसे में करीब पंद्रह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और बिसौली भाजपा विधायक कुशाग्र सागर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। हलका इंचार्ज चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। सभी लोग बिसौली क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें