फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से डिवाइडर से टकराया मैजिक वाहन, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। बदायूं-बरेली रोड पर गांव बरखेड़ा के पास हाईवे पर टायर फटने के बाद सवारियों से भरा मैजिक वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मैजिक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया है। घायलों में जयप्रकाश (28) निवासी बिल्सी, कृपाल (30) निवासी नवरंगपुर थाना भमोरा बरेली, रामकली (25) पत्नी ओमप्रकाश निवासी शांति विहार बरेली, धर्मवीर (28), रामचंद्र (65), कैलाशो देवी (64) निवासी ग्राम पड़ौआ थाना सिविल लाइन शामिल हैं। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें