फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता-पुत्र को पिकअप ने मारी टक्कर, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। बहजोई रोड पर गांव अल्हपुर के पास बुधवार रात विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था, लेकिन फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

इस्लामनगर के गांव सादातपुर नाचनी के 41 वर्षीय पूरन पुत्र रामस्वरूप बहजोई के अकबरपुर में ईंट भट्ठा पर नौकरी करते थे। बाइक से रोज अकबरपुर आते-जाते थे। बुधवार रात वह अपने 10 वर्षीय बेटे रोहित के साथ बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में बहजोई रोड पर गांव अल्हपुर के पास इस्लामनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन यहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरन को अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, रोहित को हादसे में बिल्कुल चोट नहीं आई है। पूरन हेलमेट लगाए हुए थे। पिकअप वाहन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें