फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करते वक्त बोलेरो से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली से ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार युवक की जान चली गई। उसके पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उस समय दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। जैसे ही उन्होंने ओवरटेक किया तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम हयातनगर निवासी सत्यवीर (25) पुत्र समर सिंह बिनावर इलाके के ददमई गांव में रविवार सुबह ट्यूबवेल का बोरिंग करने गया था। रविवार दोपहर सत्यवीर एक रिश्तेदार की बरात में जाने को अपनी बाइक लेकर घर लौट रहा था। बाइक पर पीछे शेर सिंह (35) पुत्र बानजीत बैठा हुआ था। उस समय कोई हेलमेट भी नहीं लगाए था। तालगांव तिराहे के पास सत्यवीर ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से ओवरटेक किया। तभी अचानक सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत काफी दूर जा गिरे। बोलेरो सत्यवीर को कुचलती हुई निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में मृतक के परिवार वालों को सूचना देकर उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें