ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम ओरछी निवासी संदीप पुत्र जयशंकर मंगलवार शाम चन्दौसी से अपने गांव लौट रहा था। तभी ओवरटेक करने के चक्कर में आलू लदी डीसीएम और पिकअप के बीच में फंसकर घायल हो गया। उसकी बाइक डीसीएम के पिछले पहिये के नीचे आ गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए हैं। संवाद