फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय घर में लगी आग से हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। खाना बनाते समय एक घर में आग लग गई, जिसमें काफी सामान जल गया। आग बुझाने की कोशिश में दंपती भी झुलस गए।
विज्ञापन

अंबियापुर निवासी भुवनेश की पत्नी सोमवती शुक्रवार रात अपने घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा कूलर, पंखा आदि सामान जल गया। परिजन व पड़ोसियों ने जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आग बुझाने की कोशिश में दंपती भी झुलस गए। आग से करीब एक लाख की क्षति बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें