फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड और बाइक टकराई, ग्रामीण की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। कछला-सहसवान मार्ग पर रविवार देर शाम एक बाइक और मोपेड आपस में टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मिर्धाटोला निवासी पन्नालाल (46) पुत्र फूलचंद्र रविवार देर शाम अपनी मोपेड लेकर कछला से सहसवान लौट रहा था। उसकी मोपेड रास्ते में नगला मित्र गांव के पास पहुंची थी कि उसी समय सामने से आई बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर गांव इस्माइलपुर निवासी वाहिद पुत्र युनुस, उमर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद उमर और मुशाहिद पुत्र अफसर सवार थे। तीनों सहसवान से अपने गांव जा रहे थे। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। पन्नालाल के ज्यादा गंभीर चोटें आईं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारो को स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात पन्नालाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। हादसे के वक्त कोई हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें