फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर शरीफ के पास नहर में डूबे बाइक मैकेनिक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। रुड़की में कलियर शरीफ के पास नहर में नहाते समय डूबे बाइक मैकेनिक रईस अहमद का गुरुवार शाम को शव मिल गया। घरवालों ने उसकी तलाश के लिए बरेली के गोताखोरों को भी लगाया था। शुक्रवार अपराह्न में उसका शव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक रईस अहमद (36) गंजशहीदा मोहल्ले का निवासी था। दो-तीन माह से उसने दिल्ली में बाइक ठीक करने की दुकान खोल रखी थी। दो अक्तूबर को वह अपने भतीजे हवीब और दिल्ली में रहने वाले भांजे नसीर के साथ कलियर शरीफ गया था। उसी दिन नहर में नहाते समय वह डूब गया था। भांजे और भतीजे ने आसपास इलाके के गोताखोरों को बुलाकर रईस की नहर में खोजबीन भी कराई, लेकिन कई दिन तक कोई सफलता नहीं मिली। घरवालों की मानें तो गुरुवार शाम को उसी इलाके के गोताखोरों ने नहर में युवक का शव देखा। खोजबीन कराने में जुटे उसके दोस्तों ने शव की पहचान रईस अहमद के रूप में की। शुक्रवार दोपहर बाद बाइक मैकेनिक का शव गंजशहीदा मोहल्ला स्थित घर पर पहुंचा तो भनक लगते ही भीड़ इकट्ठी हो गई। मृतक की तीन संतान हैं। उसकी पत्नी नाजरा तो उसी दिन से बदहवास है, जब उसे पति के नहर में डूबने की भनक लगी थी।

सुराग नहीं लगने से लापता पंकज के घरवाले मायूस
उझानी। शरद पूर्णिमा पर गंगा नहाते समय दोस्त कैलाश को बचाने की कोशिश में कछला गंगाघाट पर डूबे अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बूचानगला निवासी पंकज यादव का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। घरवालों ने पांच दिन तक कछला से लेकर कादरचौक इलाके तक गंगा में खोजबीन भी कराई। गोताखोरों ने कोई सफलता नहीं मिलने पर हाथ खड़े कर दिए तो परिजन मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें