फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार रात किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम स्योंडारा निवासी हरिओम (20) पुत्र हेतराम मंगलवार को बाइक लेकर बिसौली क्षेत्र में अपनी एक रिश्तेदारी में आया था। देर रात में वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ग्राम मलखानपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों ने उसे सड़क पर तड़पता देखा, जिस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालत देखकर उसको जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक नंबर और जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिवार वालों को सूचना दी। रात पुलिस ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार सुबह परिवार वालों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसके बाद परिजन युवक के शव को अपने घर ले गए। उसे टक्कर मारने वाले वाहन का अब तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें