बदायूं। दातागंज-बदायूं मार्ग पर सात अक्तूबर की शाम एक टेंपो बाइक सवार से टकराकर सड़क पर पलट गया था, जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। टेंपो में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय निवासी सूरजपाल (40) पुत्र शंकरलाल भी बैठे थे। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया था, जहां से सूरजपाल को बरेली रेफर कर दिया गया था। सूरजपाल की गुरुवार को मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।