दातागंज/म्याऊं। हजरतपुर कस्बे में शुक्रवार को वेल्डिंग करते समय मिक्सर मशीन का डीजल टैंक फट दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
हजरतपुर निवासी नरेश की चौराहे पर वेल्डिंग की दुकान है। शुक्रवार को अलापुर क्षेत्र के ग्राम चौड़ेरा निवासी नरेश बजरी कोलतार मिलाने वाली मिक्सर मशीन का डीजल टैंक लेकर वेल्डिंग कराने पहुंचा था। वहीं हजरतपुर निवासी विजय गुप्ता अपनी कढ़ाही लेकर वेल्डिंग कराने पहुंचे थे। दुकानदार नरेश डीजल टैंक पर वेल्डिंग कर रहा था। उसी समय अचानक टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हजरतपुर इंस्पेक्टर धीरज सिंह सोलंकी ने तीनों घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया। ब्यूरो