फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित मैजिक पलटी, आधा दर्जन सवारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित बरामयखेड़ा के पास सामने से तेज गति से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में एक मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। मैजिक पलटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने आनन-फानन में सवारियों को बाहर निकाला। करीब आधा दर्जन सवारी मामूली रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे एक मैजिक गाड़ी बिल्सी की ओर से बदायूूं को जा रही थी। तभी बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित बरामय खेड़ा के निकट पेट्रोल पंप के सामने से तेज गति से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। आनन-फानन में लोगों ने मैजिक में बैठी सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें