फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की लाइन से युवक चिपका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। गुरुवार शाम नगर में मकान निर्माण के दौरान एक राजमिस्त्री की 33 केवीए की लाइन से चिपककर मौत हो गई। इससे परिवार वालों ने शव को विद्युत उपकेंद्र पर रखकर हंगामा किया। इस पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करीब 22 वर्षीय धीर सिंह पुत्र अमर सिंह उघैती कस्बा निवासी था। वह राजमिस्त्री था। गुरुवार शाम धीर सिंह कस्बे के ही भगवानदास का मकान बना रहा था। स्थानीय लोगों की माने तो राजमिस्त्री किसी कार्य से छत पर चढ़ा था। भगवानदास के मकान के ऊपर से 33 केवीए की लाइन गुजर रही है, जो सीधे उघैती विद्युत उपकेंद्र के लिए गई है। छत पर काम करने के दौरान अचानक धीर सिंह लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह देखते ही लोगों ने तुरंत सप्लाई बंद कराई। परिवार वाले सांसे चलती देखकर राजमिस्त्री को मुरादाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार वाले रास्ते से लौट आए और शव को विद्युत उपकेंद्र के सामने रखकर हंगामा कर दिया। इससे पहले थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों को जैसे-तैसे शांत किया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें