फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी स्टोर में लगी आग, स्कूली बैग राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र के गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन उसका जनरेटर खराब था। इससे पालिका का टैंक मंगवाया गया। उससे केंद्र में लगी आग पर काबू पाया गया। दावा किया है कि 269 में 150 बंडल बचा लिए गए। एसडीएम का कहना है कि मामले की जांच होगी।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार को 18912 स्कूली बैगों का सत्यापन हुआ था। शासन से आए बैगों का प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को वितरित किया जाना था लेकिन उससे पहले स्टोर में आग लग गई और काफी बैग जलकर राख हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज लवानिया पहुंच गए। इस मामले में विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। केंद्र में आग लगना एक साजिश भी मानी जा रही है। यह भी हो सकता है कि बैग चोरी करने के बाद सच्चाई छिपाने के लिए आग लगाई गई हो। इस बारे में बीईओ एमपी मिश्रा का कहना है कि 269 बंडलों में से डेढ़ सौ बंडल सुरक्षित निकाल लिए गए हैं, जबकि एसडीएम किशोर गुप्ता ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें