फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने स्कूटी रौंदी, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। देवछठ मेला देखकर लौट रहे स्कूटी सवार दंपती को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें बरेली ले गए थे, जहां पति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी हरचरण कोहली (54) पुत्र देवीराम मंगलवार शाम को अपनी पत्नी कस्तूरी देवी (50) के साथ स्कूटी से खौसारा गांव में लगे देवछठ का मेला देखने गए थे। उन्होंने मेले में बलदाऊ जी महाराज के दर्शन किए। देर शाम दंपती घर लौट रहे थे। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में बैरमई बुजुर्ग गांव के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हरचरण और उनकी पत्नी कस्तूरी देवी सड़क पर गिरे। इससे हरचरन को सिर में ज्यादा चोट लगी। उनकी पत्नी भी घायल हो गईं। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान हरचरन की मौत हो गई। बुधवार को परिवार वालों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए उनका कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें