फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने टेंपो रौंदा, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रविवार दोपहर एक रोडवेज बस ने टेंपो को रौंद दिया, जिसमें सवार करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां से दो महिलाओं को बरेली रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। उस वक्त सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुपुरी विनायक निवासी कुंवरपाल (35) पुत्र चुन्नी सिंह अपना टेंपो लेकर शहर से गांव लौट रहा था। उसके टेंपो में करीब 10-12 लोग सवार थे। टेंपो मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम भगवतीपुर के पीसीएफ गोदाम के नजदीक पहुंचा था कि तभी पीछे से आई पीतलनगरी डिपो की रोडवेज बस ने टेंपो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार लोगों में चीत्कार मच गई। इस हादसे में टेंपो चालक कुंवरपाल समेत ग्राम सनाय निवासी सूरजपाल (45), उनकी पत्नी कन्यावती (40), गुरुपुरी विनायक निवासी लता देवी (28), उनकी बेटी अंशिका पटेल (8), रामसनेही (46), बरातेगदार निवासी मुकुट सिंह (52), ग्राम बाबट निवासी विनीता (35) पत्नी अंतराम यादव और उसका डेढ़ वर्षीय बेटा घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे को देखकर तुरंत यूपी-100 को फोन कर दिया। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। इससे पुलिस ही घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई। इसकी सूचना मिलते ही सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर पहुंच गए। डॉक्टर ने कन्यावती और विनीता को बरेली रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें