फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के इंद्रा चौक के पास बुधवार को एक स्कूल वैन ने मोपेड सवार राज मिस्त्री को जोरदार टक्कर मार दी। इससे राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्कूल वैन कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कस्बा शेखूपुर निवासी मोहम्मद शफी (55) राजमिस्त्री था। उसने शहर के जवाहरपुरी मोहल्ले में मकान बना लिया था। रोजाना की तरह मोहम्मद सफी बुधवार को अपनी मोपेड पर जवाहरपुरी लौट रहा था। इंद्रा चौक के पास उसे एक स्कूल वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मोहम्मद सफी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद पुलिस ने तुरंत स्कूल वैन को पकड़ लिया, लेकिन उसका चालक भाग गया। पुलिस ने घायल राजमिस्त्री को जिला अस्पताल भेज दिया। इसकी सूचना पर उसके परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। करीब ढाई घंटे बाद अस्पताल में इलाज के दौरान शफी की मौत हो गई, जिससे परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

यह हादसा इंद्रा चौक के पास हुआ था। टक्कर मारने वाली स्कूल वैन को पकड़ लिया है। मृतक के परिवार वालों की ओर वे अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें