फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके से फरार हो गया था चालक, सफाई कर्मचारी पुलिस गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कबूलपुरा मोहल्ले में सोमवार देर शाम जिस ट्रैक्टर और सेफ्टी टैंक से दबकर एक महिला की मौत हो गई, वह ट्रैक्टर और सेफ्टी टैंक नगर पालिका का नहीं था, बल्कि उसे शहर के प्राइवेट सफाई कर्मचारी चला रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने एक सफाई कर्मचारी को पकड़ लिया था लेकिन ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ ठेला मालिक की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हादसे में शिकार हुई बुजुर्ग महिला की मंगलवार देर शाम शिनाख्त हो गई। महिला श्यामवती (70) पत्नी डोरीलाल कबूलपुरा मोहल्ला मदरसे के सामने की रहने वाली थी। वह अपने छोटे बेटे भगवान स्वरूप के घर रहती थी। सोमवार शाम वह दवा लेने के लिए निकली थी। उसी समय चौराहे पर सोथा चौकी ओर से आ रहा ट्रैक्टर और सेफ्टी टैंक उसके ऊपर पलट गया, जिससे श्यामवती की मौत हो गई, जबकि आम विक्रेता आसिफ पुत्र मकसूद का ठेला चकनाचूर हो गया। कई लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया था लेकिन भीड़ ने एक सफाई कर्मचारी को चालक समझकर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उस समय महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। भगवान स्वरूप समझते रहे कि उनकी मां कुछ दूर रह रहे बड़े भाई हीरालाल के घर चली गई हैं। इससे परिवार वाले भी बेफिक्र हो गए। मंगलवार शाम परिवार के लोगों ने आपस में बात की तो वह हैरान रह गए और उन्हें खोजने के लिए निकल पड़े। फिर पुलिस के पास पहुंचे, जहां पुलिस ने एक दिन पहले हुए हादसे के बारे में बताया। महिला का हुलिया बताया। फिर भगवान स्वरूप ने शव देखकर अपनी मां के रूप में शिनाख्त की। महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। सफाई कर्मचारी पुलिस की गिरफ्त में है। उससे चालक के बारे में पूछताछ की जा रही है। अभी चालक का नाम प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें