फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार रात जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। इनमें महिला की मौत बाइक से गिरकर हुई, जबकि युवक खाना खाकर सड़क पर टहलने निकला था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बुधवार दोपहर दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए हैं।
विज्ञापन

बिसौली कस्बे के गदरपुरा मोहल्ला निवासी देवेंद्र (25) पुत्र नत्थूलाल मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाकर टहलने निकला था। टहलते-टहलते देवेंद्र आसफपुर रोड पर मदनलाल इंटर कॉलेज के सामने पहुंच गया। उसी समय तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद उधर से गुजरे लोगों ने देवेंद्र की लाश पड़ी देखी तो पुलिस को फोन किया। इससे पुलिस के साथ युवक के परिवार वाले भी पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदायल निवासी रियाज वानो (45) पत्नी रियाज खान मंगलवार रात अपने भतीजे दिलशाद के साथ बाइक पर मुस्कारा गांव से शादी की दावत खाकर घर लौट रहीं थीं। रास्ते में जौनेरा गांव के पास अचानक बाइक के सामने एक नीलगाय आ गई, जिससे दिलशाद की बाइक असंतुलित हो गई, तभी रियाज बानो बाइक से गिर गईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि तभी रियाज बानो की मौत हो गई। दिलशाद के मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें