फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को दिए स्वीकृति पत्र, चाबियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला सशक्तिकरण को लेकर जिलास्तर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चाबियां दी। डीडीओ व प्रभारी पीडी डीआरडीए अजय प्रताप सिंह ने गोष्ठी में उपस्थित महिला लाभार्थियों को आवासीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कहा कि जिनके पास रहने के लिए आवास नहीं है, उनको आवासीय सुविधा निशुल्क दी जा रही है। कोई भी गरीब आवास प्राप्त करने के लिए बिचौलियों का सहारा न लें। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 1854 और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2561 लोगों को आवास दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें