फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एबीवीपी की बिनावर इकाई गठित, अंशु बने नगर मंत्री

विज्ञापन
एबीवीपी बिनावर की नगर इकाई गठित होने के बाद मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बदायूं की बिनावर इकाई का गठन बुधवार को किया गया। विधार्थी परिषद ब्रज के प्रांत मंत्री अंकित पटेल के साथ विभाग संयोजक हरिमोहन सिंह, विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। इसमें अंशु श्रीवास्तव को नगर मंत्री, आयुष ठाकुर, आयुष शंखधार, अभय प्रताप, मोहित पाल को नगर सह मंत्री, कौशल पाल को नगर आंदोलन प्रमुख, रामानंद को नगर सह आंदोलन प्रमुख, ऋषभ माथुर को नगर सोशल मीडिया विवेक प्रताप नगर मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया। इस मौके पर दीपक शर्मा, अनुपम सैन,लकी माथुर, अरविंद पाल, हिमांशु श्रीवास्तव, आकाश शर्मा, अंशु, नंदू माथुर को नगर इंटर कॉलेज प्रमुख बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें