फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को खोखला बना रहा नशा: धर्मपाल

Sun, 11 Jan 2015 11:12 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में दूसरे दिन रविवार को नशा मुक्त, प्रदूषण मुक्त भारत के निर्माण पर चर्चा की गई। अधिवेशन में आए क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने 12 से 23 जनवरी तक चलने वाले नशा उन्मूलन अभियान का खाका भी खींचा। कहा, नशे के जाल में फंसे युवाओं को बाहर लाना पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना पडे़गा।
सहस्त्रधाम गौरीशंकर मंदिर में चल रहे एबीवीपी के 55वें अधिवेशन के समापन सत्र पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए श्री सिंह ने नशा और पर्यावरण पर विचार रखे। बोले, नशा युवा का दुश्मन है। लेकिन फिर भी इसकी जद में युवा फंसता जा रहा है। इसके फैले जाल में फंसकर न केवल युवा बर्बाद हो रहे हैं, वरन् देश की सुरक्षा को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। कहा कि आतंकवादी युवाओं को इसका शिकार बनाकर जाल में फंसाकर अनैतिक, राष्ट्रद्रोही काम कराने पर मजबूर करते हैं। द्वितीय सत्र में शैक्षिक स्थिति एवं वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा करते हुए रखे गए प्रस्ताव पर सहमति के बाद पास कराया गया। इससे पूर्व  श्री सिंह ने आगामी दिनों में होने वाले अभियान को भी रखा। कहा, 12 जनवरी को नशा मुक्त, 13 से 16 जनवरी तक पत्रक वितरण, 16 को नशामुक्त भारत पर हस्ताक्षर अभियान चलेगा। 19 को जन जागरूकता रैली और 23 जनवरी को विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री ने दीपक ऋषि ने कहा कि युवाओं के पराक्रम से ही भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने बदायूं में प्रथम बार आयोजित अधिवेशन की सराहना की। कहा, यहां आए प्रदेश भर के नौजवान यहां से ऊर्जा लेकर जब पूरे प्रदेश में जाएंगे तो परिषद के कार्य को और मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

खचाखच भरे पंडाल में बैठे युवाओं के सामने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रभास्कर राय, प्रदेश मंत्री यशवंत सिंह ने भी विचार रखे। अधिवेशन में प्रदेश सह संगठन मंत्री महेश राठौर, आदित्य सक्सेना, विक्रांत राठौर, पारस गुप्ता, सहदेव सागर, योगेश कुमार, वैभव गुप्ता, अंकित राठौर, संतोष, भूप सिंह, अनिल कुमार, नरेशपाल, शेरसिंह, नीतेश सक्सेना, विजनेष कुमार, रामबाबू, आनंदपाल, रामवीर, रवि, सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का भी हुआ गठन
बदायूं। आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। मंच से घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष के लिए डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. रामबाबू को चुना गया। इसके अलावा प्रदेश सहमंत्री की जिम्मेदारी नवीन गौतम, सौरभ सोमवंशी, आकाश चौधरी, प्रांत प्रमुख की जिम्मेदारियों में रावेंद्र राठौर, यतेंद्र सिंह, डॉ. राजीव यादव, शशांक चौधरी, पारस गुप्ता का नाम लिया गया।
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने
दी युवाओं को हिदायत
बदायूं। सहस्त्रधाम गौरीशंकर मंदिर में चल रहे एबीवीपी के 55वें अधिवेशन के समापन कार्यक्रम में आए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने युवाओं को मिली जिम्मेदारियों को ढंग से निभाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह अपना का बेहतर करें। अनुशासन और समाजसेवा को प्राथमिकता दें। शिक्षा का स्तर उठाने में भी पूरा सहयोग करें। उन्होंने नए व पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों से वार्ता भी की। नए पदाधिकारियों को दायित्व मिलने पर बधाई देते हुए कार्य को ईमानदारी से करने पर जोर दिया। इधर, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक ऋषि ने आठ फरवरी को होने वाले कार्यक्रम से अवगत कराया। बताया कि इस दिन पूरे प्रदेश में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें