फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जांच को पहुंची राजस्व टीम के सामने गाली गलौज, नहीं हुई पैमाइश

विज्ञापन
ओरछी में जमीन को लेकर झगड़ा करते लोग।स्रोत-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
ओरछी। दो मीटर चकरोड को कब्जा मुक्त कराने गई राजस्व टीम के सामने गांव के दोनों पक्ष भिड़ गए। उनमेें गाली गलौज होने लगी तो राजस्व टीम बिना पैमाइश किए ही लौट गई। इस मामले का ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर दिया है।
विज्ञापन

बिसौली तहसील के गांव ओरछी निवासी रामदास और विकास शर्मा का खेत अगल-बगल में है। रामदास ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। बताया था कि विकास ने दो मीटर का चकरोड अपने खेत में मिला लिया है। इसी शिकायत पर बुधवार को लेखपाल और कानूनगो गांव पहुंचे और चकरोड की पैमाइश की। दोनों पक्षों को उन्होंने मौके पर बुलाया गया। दोनों पक्ष मौके पर आ गए और एक दूसरे पर चकरोड कब्जा करने का आरोप लगाने लगे। इसी बात को लेकर दोनों झगड़ने लगी। वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। उनके झकड़े को देखते हुए राजस्व की टीम बिना पैमाइश किए ही लौट आई। उन्होंने रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी है।
तहसीलदार विजय शुक्ला ने बताया कि रामदास का पक्ष चकरोड से कब्जा नहीं हटाना चाहता है। कई दिन पहले नायब तहसीलदार गिरजा शंकर भी जांच के लिए गए थे। उन्होंने कब्जेदार को चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
चकमार्ग से कब्जा नहीं हटवा पाई राजस्व टीम

ओरछी। चकमार्ग पर हुए कब्जे को राजस्व की टीम नहीं हटवा पाई। दबंगों के आगे टीम की नहीं चली और वह लौट गए। ओरछी की प्रधान रुकसाना ने बताया कि कुछ दबंगों ने गांव में शराब के ठेके के सामने प्रस्तावित चकमार्ग पर कब्जा कर लिया है। चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराने के लिए एसडीएम से शिकायत की थी। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराने पहुंची थी। दबंगों ने कब्जा हटाने से मना कर दिया तो वह लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें