फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दौड़ में अभिषेक, पूजा, दीपक, हेमंत, आलम रहे सबसे आगे

सार

बदायूं के सीकरी गांव के बालाजी ग्राउंड में तेज धूप के बावजूद दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सैकड़ों युवाओं ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया और विजेताओं को ट्रॉफी व नकद राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सीकरी में क्षेत्रीय दौड़ प्रतियोगिता के विजयी ​खिलाड़ियों को ट्राफी देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। तहसील बिसौली के विकासखंड आसफपुर के गांव सीकरी में बालाजी ग्राउंड पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दूर दूर से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तेज धूप के दौरान भी डटी रही भीड़ ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन

3200 मीटर की दौड़ में अभिषेक पाल (चंदौसी) ने प्रथम, कमल (आसफपुर) ने द्वितीय और दीपू (परमानंदपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर की दौड़ की महिला वर्ग में पूजा राजपूत चंदौसी ने प्रथम, मानसी शर्मा श्यामपुर ने द्वितीय और रोशनी यादव, चंदौसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में दीपक (रामपुर) ने प्रथम, रोहिताश लोधी (चंदौसी) ने द्वितीय और अवनेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की दौड़ में हेमंत ने प्रथम, राजू ने द्वितीय और टीटू विशारतगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर की दौड़ में आलम ने प्रथम, सरताज ने द्वितीय और हेमंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. मुनेंद्र शर्मा, ग्राम प्रधान के पिता रामकुमार आर्य और पूर्व प्रधान श्याम सिंह सागर ने सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन अमन खान ने किया। समाजसेवी श्यामसिंह ने पेयजल व्यवस्था का दायित्व निभाया। इस अवसर पर कमेटी सदस्य राजू दिवाकर, विनय शर्मा, भारत, सचिन, दीपक, विक्रम यादव, मुनेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, डॉ. पुष्पेंद्र, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें