हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद हो जाने के बाद से बैंक शाखाओं से 100 और 50 रुपये के नोट निकालने केे लिए लोगों की लाइन लग रही है। ऐसे में शहर के मोहल्ला बालाजी नगर के अभिषेक उपाध्याय ने बैंक में जाकर 2000 हजार रुपये जमा किए। लॉवेला चौक पर साइबर कैफे चलाने वाले अभिषेक ने एसबीआई की एडीबी बैंक शाखा में सौ, 50 और दस रुपये के नोट जमा करके मिसाल कायम की है। अभिषेक ने बताया कि उसके पास 2400 रुपये थे, जिसमें उन्होंने 400 रुपये अपने खर्च के लिए रख लिए और दो हजार रुपये बैंक में जमा कर दिए। बोले, ऐसी स्थिति में आपसी तालमेल से काम करने की जरूरत है।