फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्रिक्स गेम्स में ताइक्वाडों में हिस्सा लेने अभिनव रवाना

विज्ञापन
अ​​भिनव यादव
विज्ञापन
बदायूं। मंडी चौकी निवासी अभिनव यादव का इस बार रूस के कजान में 12 से 23 जून तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स गेम्स 2024 में भाग लेने वाली भारतीय टीम में उनका चयन किया गया है। इससे पहले वह जिले का कई बार नाम रोशन कर चुके हैं। वह ताइक्वांडो और बेल्ट रेसलिंग में कई बार मेडल प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

अभिनव यादव अभी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। वहां से देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रूस रवाना हो जाएंगे। उनके पिता पीडब्ल्यूडी में रोड रोलर परिचालक पद से सेवानिवृत्त हैं। पिता नरेश पाल सिंह ने बताया कि अभिनव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई बोर्ड स्कूल से प्राप्त की है। उनकी बचपन से खेल में रुचि रही है। खासकर ताइक्वांडो में उनकी विशेष रुचि रही है। शिक्षा के साथ अभिनव ने खेल ने कोच शोभित के सानिध्य में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें