फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमए राजनीति विज्ञान में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अभिलाषा ने बढ़ाया गौरव

विज्ञापन
स्वर्ण पदक प्राप्त कर लौटने पर राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से अभिलाषा के सम्मान किया गया। स्रोत - फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय की छात्रा अभिलाषा यादव के बदायूं आने के बाद में कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया। उनके लिए बृहस्पतिवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने एमए राजनीति विज्ञान में टॉप करने पर स्वर्ण पदक प्रदान किया गया था।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक प्राप्त कर लौटने पर राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से अभिलाषा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश जायसवाल ने बताया कि अभिलाषा मूल रूप से आजमगढ़ की निवासी हैं। उनके पिता नगरपालिका इंटर कॉलेज ककराला में खेल शिक्षक हैं।
पिता की प्रेरणा से अभिलाषा ने मार्शल आर्ट और योग में विशेष निपुणता हासिल की है। वे एक सशक्त वक्ता के रूप में भी जानी जाती हैं। सत्र 2024-25 में राजनीति विज्ञान परिषद के अध्यक्ष पद पर भी चुनी गईं थीं। डॉ. दिलीप वर्मा ने अभिलाषा की इस उपलब्धि को मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया और कहा कि उनकी सफलता महाविद्यालय के सभी छात्रों को प्रेरित करेगी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. बबीता यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




सोनिका वार्ष्णेय को बीटेक में गोल्ड मेडल, राज्यपाल ने किया सम्मानित
बिल्सी। सोनिका वार्ष्णेय ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीटेक में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया है। बृहस्पतिवार की शाम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने सोनिका को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कुलपति कृष्णपाल सिंह सहित विश्वविद्यालय के कई अधिकारी मौजूद रहे।
सोनिका वार्ष्णेय मोहल्ला संख्या एक निवासी कुंवरपाल वार्ष्णेय और शैली वार्ष्णेय की पुत्री हैं। पिता कॉलेज रोड पर आटा चक्की चलाते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाली सोनिका ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने वर्ष 2016 में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज से हाईस्कूल उत्तीर्ण किया। इसके बाद उनका एडमिशन जीटीआई मुरादाबाद में हुआ। आगे की पढ़ाई उन्होंने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर से बीटेक में जारी रखी और गोल्ड मेडल के साथ डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में सोनिका हरियाणा की एक कंपनी में नौकरी कर रही हैं। उनकी इस सफलता से परिवार व नगरवासियों में खुशी की लहर है। संवाद

स्वर्ण पदक प्राप्त कर लौटने पर राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से अभिलाषा के सम्मान किया गया। स्रोत- फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें