फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज तालाब में मृत मिले दर्जनों कछुए

विज्ञापन
विज्ञापन
अब्दुल्लागंज के तालाब में रविवार सुबह दर्जनों की संख्या में कछुए मृत पाए गए। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, लेकिन मृत कछुओं को बाहर नहीं निकाल पाए। ग्रामीणों को तालाब में कीटनाशक डाल दिए जाने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव के दक्षिणी छोर पर तालाब में रहस्यमय हालात में कछओं की मौत को लेकर शाम तक पसोपेश का माहौल बना रहा। ग्रामीणों के साथ तालाब किनारे मिले पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना ने बताया कि शनिवार शाम को पांच कछुए पानी में उतराते देखे गए थे लेकिन ग्रामीणों को उनकी मौत का अहसास नहीं हो पाया। सुबह में जब लोग तालाब के पास पहुंचे तो दर्जनों की संख्या में कछुए मृत पाए गए। तालाब हालांकि आबादी क्षेत्र में है लेकिन ज्यादातर लोगों ने तालाब में जहर डाल दिए जाने की आशंका व्यक्त की है। कुछेक लोगों का कहना है कि तालाब में नाले के जरिए गटर का कचरा भी प्रवाहित होता है। ग्रामीणों ने अब्दुल्लागंज चौकी पुलिस से भी कछुओं की मौत की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना कि कछुए की मौत की जांच हो तो सच्चाई उजागर हो जाएगी।

डीएफओ ने रिसीव नहीं की कॉल
उझानी। अब्दुल्लागंज के पूर्व प्रधान रवेंद्र सक्सेना की मानें तो उन्होंने तालाब में कछुओं की मौत को लेकर डीएफओ के सेलफोन पर कॉल की। घंटी बजती रही लेकिन डीएफओ ने कॉल रिसीव नहीं की। डीएफओ द्वारा कॉल रिसीव नहीं किए जाने के बाद ही पूर्व प्रधान ग्रामीणों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें