फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुश्ती में छतारी की आरती ने कासगंज के शिवम को हराया

विज्ञापन
दहगंवा के मनोकामेश्वर मेला में आयोजित दंगल में कासगंज के शिवम को पटखनी देने की को​शिश करती अलीग
विज्ञापन
दहगवां। नगर के मनोकामेश्वर मेला में आयोजित दंगल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दूर-दराज के पहलवानों ने जोर-अजमाइश की। दंगल में 30 कुश्तियां हुईं, जिनमें से 10 बराबरी पर छूटीं। सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने मैदान में पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। विजेताओं को पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

दंगल की सबसे महंगी कुश्ती कानपुर के विपिन और जिजोड़ा के अर्जुन के बीच हुई, जो कड़ी टक्कर के बाद बराबरी पर छूट गई। सबसे रोमांचक कुश्ती अलीगढ़ के छतारी की आरती और कासगंज के शिवम के बीच रही। इसमें आरती ने शानदार दांव लगाकर शिवम को पटखनी दे दी।
अन्य मुकाबलों में विष्णु जिजोड़ा ने कलुआ हसनपुर को, हिरदेश कछला ने यशपाल हाथरस को पटखनी दी। रोहित अकबरपुर ने करन कुड़ई, इमरान कादरचौक ने अभिषेक शेखपुरा, अनुज जिजोड़ा ने कपिल दिहयौरा और मोहित अकबरपुर ने शैलेश कुड़ई को हराया। इसके बाद अनुज बिचपई ने मोनू दहगवां और सोमवीर मई ने योगेश धधोला को धूल चटा दी।
विज्ञापन

दंगल का संचालन रेफरी मदनलाल ने किया। इस अवसर पर मेला मालिक मयंक गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, माधव गुप्ता, जुगनू सैफी, मुकेश भारद्वाज, कुलदीप गुप्ता, जफर अली सैफी, जसवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें