फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्यालयों के विलय के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरना देते आप कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। विद्यालय के विलय के विरोध में मालवीय आवास पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने विलय रोकने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि सरकार बिना सोचे समझे कानून का उल्लंघन करते हुए 16 जून 2025 को शासनादेश जारी किया है। एक तरफ सरकार मदिरालयों को खोलने का रिकॉर्ड बना रही है, दूसरी तरफ 26 हजार से अधिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। अब बच्चों के कम संख्या के बहाने 27 हजार और प्राथमिक विद्यालय बंद करने जा रही है। आम आदमी पार्टी योगी सरकार से मांग करती है कि सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय। कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से और सरकारी स्कूलों को बचाने के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें