फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरचौक में बदायूं के दो सर्राफा व्यापारियों से लूट

Fri, 11 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद कर कादरचौक से बदायूं लौट रहे दो सर्राफा व्यापारियों ने सिल्वर कलर के चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने नगदी और जेवर लूट लिए। पुलिस को दी गई तहरीर में दोनों व्यापारियों ने लूटी गई रकम और जेवर की कीमत का कोई जिक्र नहीं किया है। घटना शुक्रवार शाम हुई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला पटियाली सराय के अजय पाल वर्मा और चाहमीर के शेखर वर्मा की कादरचौक में सर्राफा की दुकानें हैं। शुक्रवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में सरकी पुल के पास चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने दोनों ओ ओवरटेक करने रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने असलहों के बल पर दोनों से लूटपाट की। विरोध करने पर दोनों को मार-पीट कर घायल भी कर दिया। शेखर वर्मा की ओर से कादरचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि, तहरीर में लूट की रकम और जेवरों की कीमत का कोई जिक्र नहीं किया गया है। देर रात तक मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें