फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नोएडा में बदायूं के युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

Sun, 17 May 2026 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। नोएडा में नौकरी कर रहे अपने दो बड़े भाइयों के पास गए एक युवक ने उनके ही कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। नौकरी से आने के बाद जब भाइयों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने उसका पोस्टमाॅर्टम कराया। शनिवार को उसका शव गांव गड़ियाचौर लाया गया। यहां अंतिम संस्कार में उसके पिता जेल से शामिल होने आए। वह हत्या के प्रयास में जेल में बंद हैं। हथकड़ियां लगे पिता ने पुलिस के साथ यहां उसके अंतिम संस्कार में भाग लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ियाचौर निवासी धर्मवीर (18 वर्षीय) पुत्र बृजराज अपने भाई रजनेश और रमन के पास नोएडा गए थे। दोनों भाई नोएडा में मजदूरी करते हैं और किराये के कमरे में रहते हैं। बुधवार की दोपहर दो बजे रमन खाना खाने कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर धर्मवीर का शव फंदे पर लटका मिला। इसे देख दोनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमाॅर्टम कराया। इसकी सूचना उसके गांव को भी भेज दी गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद शनिवार को उसका शव गांव लाया गया।
भाई रमन ने बताया उनका सबसे छोटा भाई धर्मवीर 10 मई को नोएडा आया था। 13 मई की सुबह वह अपने भाई रजनेश के साथ मजदूरी करने चले गए। तब धर्मवीर कमरे में ही रुक गया था। उसने बताया कि उसके पिता बृजराज के जेल जाने से धर्मवीर अवसाद में रहता था। पिता 25 फरवरी 2026 से जेल हैं। उनपर हत्या के प्रयास में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पिता बृजराज बेटे की अंतिम यात्रा में जेल से शामिल होने पहुंचे। आगे-आगे बेटे का शव और पीछे-पीछे पुलिस के साथ हथकड़ी में पिता को देखकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। यह मार्मिक दृश्य देख हर कोई भावुक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें