उघैती। क्षेत्र में पूर्व प्रधान की अनुपस्थिति में एक युवक 27 अक्तूबर को उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। पत्नी और बच्चों के रोकने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब लोग एकत्र हुए तो युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया।
थाना क्षेत्र के गांव लोथर के पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह ने बताया कि उसके घर में घुसकर गाली-गलौज करने और पत्नी कृष्णा देवी और बच्चों के साथ मारपीट की घटना के मामले में वह शिकायती पत्र लेकर थाने गए थे। सुनवाई न होने पर उन्हें एसएसपी की शरण लेनी पड़ी। एसएसपी के आदेश पर चार नवंबर को आरोपी जितेंद्र पुत्र शिशुपाल पर मुकदमा दर्ज हुआ है, जो गांव का ही रहने वाला है।
पूर्व प्रधान ने आरोपी से आगे भी परिवार को जानमाल के खतरे की आशंका जताई है। पूर्व प्रधान ने पुलिस को बताया है कि आरोपी जितेंद्र बदमाश व हेकड़ किस्म का व्यक्ति है। उसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। इसलिए उसके खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की जाए।