फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टेंपो सवार महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ले गई युवती

विज्ञापन
दातागंज तिराहे पर खड़ी पीड़ित महिला। संवाद
विज्ञापन
सिलहरी। कांवड़ यात्रा सुरक्षा बूथ के पास टेंपो सवार महिला से बगल में बैठी एक युवती ने उसकी सोने की चेन खींच ली। उस महिला को इसकी भनक तक न लगी। जब युवती जली गई तो उसे पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन


अहोरामई गांव निवासी स्वाति पटेल पत्नी पवन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह रविवार को जिला अस्पताल में एक रिश्तेदार को देखने आई थी। दोपहर को वह घर जाने के लिए टेंपो में बैठ गई। टेंपो दातागंज तिराहे पर पहुंचा तो चालक यात्रियों का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एक युवती उसके बराबर में आकर बैठ गई। कुछ देर बैठकर उसने गले से सोने की चेन चुपचाप तोड़ ली। बताया कि उसे इसकी भनक भी नहीं लगी। इसके बाद युवती दूसरे टेंपो में बैठकर चली गई। इस दौरान स्वाति ने गले में हाथ लगाया तो चेन गायब थी। इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। इसके बाद उसने जवाहरपुरी पुलिस चौकी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कैमरे खराब होने की वजह से कुछ हाथ नहीं लग सका। कांवड़ बूथ केंद्र पर भारी पुलिस की तैनाती के बाद भी घटना हो गई है। चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें