फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घास काटने गए युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव दुंदी नगला निवासी विपिन (22) की खेत में लगे तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार को जंगल में घास काट रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



सोमवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को छोटा भाई विपिन पशुओं के लिए घास लाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसको तलाश करने के लिए खेतों की ओर गए। जहां उसका शव खेत में लगे बिजली के तार से चिपका मिला। बताया कि गांव के ही किसानों ने गोवंश से खेती बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार लगा दिए हैं। उसमें बिजली का करंट भी दौड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें