उसहैत। थानाक्षेत्र के बाजार में भाई के साथ सब्जी लेने आया युवक अचानक लापता हो गया। गंगा नदी के पास उनकी चप्पल मिली। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
ग्राम बबुरी नगला निवासी 30 वर्षीय पवनेश शनिवार शाम करीब चार बजे अपने भाई अवनेश के साथ उसहैत के बाजार में सब्जी लेने गया था। अवनेश सब्जी खरीद रहे थे, उसी दौरान उसका भाई पवनेश लापता हो गया। काफी खोज करने के बाद वह नहीं मिला। बाजार के आसपास के सीसी कैमरे देखे तो पता चला पवनेश रफतपुर की ओर गया है। गांव के लोगों ने भी उसे गंगा नदी के पास देखने का दावा किया। उसकी चप्पल भी नदी के पास मिली है। परिजनों ने थाना प्रभारी उसहैत विक्रम सिंह को तहरीर दे दी है। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके कोई संतान भी नहीं है। साथ ही उसकी मानसिक स्थिति भी सही नहीं थी।