फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूसा लेने गए युवक की गला दबाकर हत्या, स्कूल में मिला शव

विज्ञापन
अंशु का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव परमू निवासी 18 वर्षीय अंशु पुत्र रामबहादुर का शव बृहस्पतिवार की शाम स्कूल में मिला। वह भूसा लेने के लिए वहां गए थे। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन




मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव परमू निवासी राम बहादुर खेती करते हैं। उन्होंने गांव में कई साल पहले निजी स्कूल खोला था। मान्यता न मिलने की वजह से उन्होंने स्कूल को बंद कर दिया था। स्कूल के कमरों में वह जानवरों को खिलाने के लिए भूसा रख दिया था। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे उनका 18 वर्षीय बेटा अंशु घर से भूसा निकालने स्कूल पर गया था।
पिता राम बहादुर ने बताया कि स्कूल गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। काफी समय तक वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने वहां जाकर देखा तो उसका शव पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घर पर घटना की जानकारी दी तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट आई तो गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-

कहीं प्रेम प्रसंग के चलते तो नहीं कर दी गई छात्र की हत्या
मृतक के पिता रामबहादुर की गांव के अलावा आस पास के गांव में भी किसी से आज तक कहासुनी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में बेटे की हत्या होना किसी के गले नहीं उतर रही है। लोग कयास यही लगा रहे हैं कि कहीं उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते तो नहीं कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व पुलिस की जांच के बाद ही राज खुल सकेगा कि उसकी हत्या हुई है या फिर मौत का कारण कुछ और है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें