जिला अस्पताल में भर्ती घायल अलीशान।
- फोटो : mathura
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी अलीशान पुत्र निशार अहमद को बुधवार रात करीब आठ बजे संदिग्ध हालत में पैरों में गोली लगी है। घायल ने बताया कि शाम को वह अकील मियां की कोठी ने पास से घर लौट रहा था कि वहां खड़े कुछ लोगों ने पैर में गोली मार दी। बताया कि एक दिन पहले ही मोहल्ले के कुछ लोगों का उससे झगड़ा हो गया था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है, जांच जारी है। संवाद