फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार की चपेट में आकर युवक घायल, मुकदमा दर्ज

सार

अलापुर में चाय की दुकान के पास लेटे युवक अमीर अहमद को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलापुर। चाय की दुकान के पास लेटे युवक को कार सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सखानू निवासी सम्मी पुत्र अब्दुल वहीद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह कस्बे में ही दूल्हे मियां मजार के पास चाय का ठेला लगाता है। चार सितंबर की रात करीब दस बजे उसके चाय के ठेले के पास ही उसका लड़का अमीर अहमद (21) लेटा हुआ था। इसी बीच सफेद रंग की एक कार आई और उसके लड़के को टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे को गंभीर चोट आई। घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। आरोप है कि कस्बे का ही विष्णु घटना के समय कार चला रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें