फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो घंटे राशन के लिए लाइन में लगा युवक, हो गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर में राशन लेने के लिए युवक दो घंटे तक लाइन में लगा रहा। दो घंटे बाद राशन मिला तो वह बेहोश होकर गिर पड़ा। राशन डीलर अन्य लोगों के साथ युवक को अस्पताल लेकर जा रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


कस्बा सैदपुर के मोहल्ला आसरा आवास कॉलोनी निवासी राशन डीलर बांकेलाल शनिवार को राशन का वितरण कर रहे थे। मोहल्ले के ही मेराज उस्मानी अपनी पत्नी परवीन बेगम के साथ सरकारी कोटेदार की दुकान पर राशन लेने गए थे। वह राशन लेने के लिए दो घंटे तक लाइन में लगे रहे। दो घंटे बाद राशन मिला। राशन लेकर मेराज ने जैसे ही घर जाने के लिए बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मारी तो बेहोश होकर गिर पड़ा। मौजूद लोग ई-रिक्शा में बैठाकर उसे चिकित्सक के यहां ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें