फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंजेक्शन लगाने के बाद बुखार पीड़ित युवक मौत

विज्ञापन
मृतक विनोद शाक्य का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। गांव सिमर्रा भोजपुर में शनिवार की शाम बुखार से पीड़ित एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने निकटवर्ती गांव बांस बरोलिया के एक झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सिमर्रा भोजुपर निवासी विनोद कुमार शाक्य (22) पुत्र साबंती शाक्य को शुक्रवार को सर्दी जुकाम होने के बाद बुखार आ गया था। जब बुखार ठीक नहीं हुआ तो शनिवार की शाम वह दवा लेने के लिए निकटवर्ती गांव बांस बरोलिया में एक झोलाछाप के पास गए। वहां झोलाछाप ने उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। उसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। परिवार के लोग घबरा गए। वह उसे बिल्सी सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार के लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। कुछ ही देर में क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य फोर्स के साथ सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक विनोद कुमार के शव को पीएम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों कोहराम मच गया है। पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें