फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, दो पर हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के बिसौली-बिल्सी मार्ग पर स्थित एक गांव से बीती 26 अगस्त को 17 वर्षीय एक किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने साथ ले गया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की दोपहर उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से दर्जी की दुकान पर जाने की बात कह कर निकली थी। वह वापस नही आई। खोजबीन करने पर पता चला कि फैजगंज बेहटा के गांव डामरी निवासी विष्णु उसे अपने कालू की मदद से बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक-प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें