फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। आमने-सामने से दो बाइकों की टक्कर में घायल हुए युवक ने बरेली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव नदौलिया निवासी छोटू 18 पुत्र कल्लू बिनावर में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह दुकान पर काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसकी बाइक, दूसरी बाइक से रफियाबाद गोशाला के सामने टकरा गई थी। दोनों बाइकों पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज को ले गए थे। जहां घायल छोटू ने रविवार देर शाम दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें