फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मारपीट से आहत युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
अमन। फाइल फोटो
विज्ञापन
कादरचौक। गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद एक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव घटियारी में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दुकान से लौट रहे अमन (24) पुत्र महावीर के साथ गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। उसके बाद मारपीट भी हुई। रात में ही दूसरे पक्ष के चंद्रपाल पुलिस चौकी भदरौल पहुंचे और शिकायत की। उसके बाद गांव पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को समझाकर लौट गई। उस समय पुलिस को गांव में अमन हीं मिला। उसके परिवार के लोग भी उसे खोजते रहे। रात को वह ही घर में छिपकर बैठ गया था। मारपीट से आहत होकर उसने वहीं फांसी लगा ली। ढूंढते हुए जब घर में आकर परिजनों ने कमरा खोला तो वह फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इस मामले में अमन के भाई अभिलाष ने जिनसे विवाद हुआ है, उन्हें जिम्मेदार मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चंद्रपाल पुत्र तेजपाल, अमन पुत्र चंद्रपाल, हेमसिंह पुत्र तेजपाल, सुमित पुत्र हेम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें